Thursday, June 10, 2010

भगवान को लालच ओर डर का एक बिंदु बना दिया है

आपने सत्यनारायण भगवान की कथा में, लीलावती की कहानी सुनी होगी, की उसका पति,सत्यनारायण भगवान की कथा के लिए कहता रहता है, और उसके सभी काम सफल होते रहते है.अंत में जब वो कथा नहीं करता तो,
उसको जेल में डाल दिया जाता है. तब उसकी पत्नी और बेटी कथा करती है, और सब कुछ सही हो जाता है. मेरा एक सवाल है अगर हमारे यहाँ इस कथा में, कलावती है. तो जब कलवती ने जो कथा कराई थी, तो उसकी कथा में कौन था?
क्या भगवान् की, डर या लालच देकर ही, पूजा करने के लिए प्रेरित किया जाता है.
तीसरा सवाल भगवान की अगर पूजा ना की जाये या भगवान को ना मना जाये, तो उसका भगवान गलत क्यों करेंगे? क्योंकि वो तो भगवान है हिर्न्याकस्य्प देत्या नहीं जो उनकी पूजा नहीं करेगा उसका गलत करेंगे.
असल में भगवान को लालच ओर डर का एक बिंदु बना दिया है कुछ स्वार्थी लोगो ने, वे ये तो कहते हैं की, १२ साल बाद कुम्भ आया है,जरुर स्नान करिएँ, लेकिन ये नहीं कहते है की, सास्त्रो में लिखा है " मन चंगा तो कठोती में गंगा" अगर कोई नहीं जा सके तो कोई बात नहीं.
वे ये तो कह देते हैं की, चार धाम यात्रा करो, लेकिन ये नहीं कहते की हमारे हर्दिया में भगववान है, उसकी आराधना से भी, वही सुख मिलेगा.
वे ये तो कह देते है, मंगल वार को जीव हत्या करके (मांस) ना खावों.लेकिन ये नहीं कहते की रोज, जो इंसान इंसानियत की हत्या कर रहा है वो ना करे.
वे ये तो कहते हैं की, काम सफल करना है तो इस वार(सोम,मंगल,सनि) के इतने उपवास करो, लेकिन ये नहीं कहते की उस दिन किसी भूखे का पेट भर दे.
वे ये तो कहते है की उस भगवान् के इतनी बार माला जपो, लेकिन ये नहीं कहते की एक बार अपने माँ- बाप को याद कर लो.
पता नहीं ओर क्या क्या आडम्बर इन स्वार्थी लोगो ने हमें अपने स्वार्थ हित करने के लिए कहते है, ओर हम फंस जाते है उनके मकड़ जाल में.
भगवान डर या लालच नहीं है ओर ना ही ये कोई ट्रोफी है? जो दूर पैदल चलकर, मंदिर जाकर या उपवास कर के मिलेंगे, ये एक भाव है जो हमें खुद पहचान के ही मिलते है. जैंसा गौतम बुध ने किया.
कृपा कर के आपसे अनुरोध है की, भगवान को माने, पर स्वार्थी लोगों के बनाये हुए आडम्बर को नहीं, और हाँ में कोई उप्देसक नहीं हूँ. में भी आस्तिक हूँ , लेकिन आँख बंद कर के सब कुछ नहीं मानता और ना मनवाता हूँ.

Tuesday, June 8, 2010

जाने क्या ढूंढता हूँ


हर मुकाम में ,कुछ नया कर गुजरने की सोचता हूँ?
कुछ नहीं आँखों में, फिर भी जाने क्या पोछता हूँ.
पहले सुबह, शंख  की ध्वनि की गूंज से, खुलती थी.
माँ के हाथो की चाय की खुसुबू
   और दादी के रामायण के श्लोको की ध्वनि, हवा में घुलती थी.
बगल में रहने वाले पडोसी, सुबह सुबह हाल चाल पूछने आते थे.
गर है कोई समस्या तो,सारे आपस में मिल कर उसे, हल कर जाते थे.
भटके हुए मुसाफिर, गर रास्ता पूछे तो,
                       उसे गुड पानी पिला कर, घर तक छोड़ आते थे.
बच्चे स्कूल से आने के बाद, खेतो में खूब उधम मचाते थे.
काम उस समय भी करते थे सभी. पर आज से ब्यस्त नहीं.
गलतिया तब भी होती थी लोगो से, पर आज से भ्रष्ठ नहीं.
आज शंख की नहीं,अलार्म की घडी उठाती है.
माँ की चाय की खुशबु नहीं, वाहनों की जहरीली गैंस, फिजा में घुल जाती है.
अब पडोसी, पडोसी को नहीं जानता.
गर नहीं तुम्हारे पास धन तो, अपना अपने को नहीं मानता,
बच्चो के लिए अब खेत नहीं बचे, जो वो खेल सके.
पता नहीं वो दिन कब आएगा जब हम खुद के अन्दर देख सके.
ये ख्वाब ना जाने किती बार में, संभालता और तोड़ता हूँ.
हर मुकाम में ,कुछ नया कर गुजरने की सोचता हूँ?

कुछ नहीं आँखों में, फिर भी जाने क्या पोछता हूँ.

Sunday, May 30, 2010

बचपन की बातें










याद आती  है, वो बचपन की बातें.
मस्ती के दिन, और बेफिक्र रातें.
वो बस्ते से ज्यादा, टिफिन में ध्यान देना.
न चाहते हुए भी, सबसे ज्ञान(सबक) लेना.
वो पीछे की बेंच पर बैठे, दोस्त को सताना.
वो बहार खड़े  भाई को चिढाने के लिए, बाथरूम में गाना.
वो कांच की गोलियों को, डब्बे  में जमा करना.
वो शादी में जाकर, खूब मजे करना.
धूप की चिंता ना, बारिश की फ़िक्र.
अपनी हर बात्तों में, कल देखी फिल्म, का जिक्र.
हो कोई भी मौसम, वो लगता था सुहाना.
गर मूड नहीं स्कूल जाने का तो, पेट पकड़ कर, लेट जाना,
काश वो दिन, हम फिर , अतीत से ढून्ढ लाते.
याद आती है, वो बचपन की बातें.
मस्ती के दिन, और बेफिक्र रातें.

Wednesday, May 19, 2010

पता नहीं ज्यादातर तूफ़ान औरतो के नाम से क्यों रखे जाते है.

रीटा, केटरीना,लिली और अब लैला.
चारो तरफ औरतो के नाम वाला तूफ़ान फैला.
पता नहीं ज्यादातर तूफ़ान औरतो के नाम से  क्यों रखे जाते है.
क्या पुरुष प्रधान समाज, तूफ़ान को, औरत का प्रायावाची बनाना चाहते है.
इस बारे में ज्यादा नहीं कहूँगा.नहीं तो लिंगभेद वाली टिपिनिया हो जायेंगी.
और पड़ लिया मेरी बीबी ने ये पोस्ट, तो मुझे भुन कर, खा जाएँगी.
लो दूसरो को सवाल पूछते-पूछते में  भी, स्त्री बिरोधी टिपिनी कर गया.
अपनी बीबी को इंसान नहीं ड्राकुला साबित कर गया.
यही तो समाज में भी हो रहा है.
खुद गलत काम करने वाला, सत्यवादी बन रहा है.
छोड़ो यार हटाओ अपने सिर से ये झूठ का थैला.
रीटा, केटरीना,लिली और अब लैला.
चारो तरफ औरतो के नाम वाला तूफ़ान फैला.

Wednesday, May 12, 2010

अगर मिलता तो लेते नहीं?

अगर मिलती हमें रिश्वत, तो क्या हम लेते नहीं?
अगर इतना ईमान होता, तो रिश्वत  देते नहीं.
पुलिस वालो को आसानी से मिल जाता है.इसलिए वे ले लेते है.
हम देश की फिकर करने वाले, थोडा गलत काम करते है, इसलिए दे देते है.
वाह भ्र्स्ठाचार की दुहाई देने वाले हम लोग.
जो  भ्र्ठाचार के दैत्य को लगाते है खुद भोग.
और बड़ी बड़ी बातें करते है.
आवाज उठाने में पीछे दुबकते है.
अगर होते इतने बड़े ईमानदार तो इस कदर इस पाप को सहते नहीं
अगर मिलती हमें रिश्वत, तो क्या हम सही में लेते नहीं?

Thursday, April 29, 2010

गदारी धार्मिक नहीं होती

माधुरी गुप्ता की खबर कल आखबार में पढ़ी.
भावनाए आक्रोश की, अन्दर ही अन्दर इस तरह सड़ी
की सबकुछ कम लगने लगा.
हर आई ऍफ़ एस ऑफिसर गदार दिखने लगा.
फिर माँ की, पांचो अंगुली सामान नहीं, वाली बात याद आ गयी.
और पता नहीं किस का, लेकिन क्रोध मत करो वाली वाणी, मन को भा गयी.
फिर सोचा वो कौन सी मज़बूरी थी, जिससे वो गदार हो गयी.
ऐंसा क्या दिया पाकिस्तान ने,  जो उनकी कदर दार हो गयी
क्यों की गद्दारी का तमका तो, कुछ पार्टियों ने, कुछ बिशेष धर्म वालो को दिया था.
आज हिन्दू धर्म की गदार निकली तो इसलिए उन्होंने अपना मुख सिया था.
मुझे नहीं पता की इन खबरों में कितनी सचाई है.
पर पीठ तो बड़े बड़े महपुरशो ने दिखाई है.
बस हमें पता नहीं चलता है.
ईमान धर्म देख के कभी  नहीं बदलता है.

Friday, April 23, 2010

सवांद नगरी की प्रजा {फिर से प्रकाशित}

सवांद ही सवांद नज़र आता है हर  तरफ .
काम नज़र नहीं आता किसी भी तरफ.
सिर्फ बातें ही करता रहता इंसान यहाँ.
कर्त्याव्यनिस्था खो गयी जाने कहाँ.
बातों के भवंर में में भी डूब गया.
अनोजोशी नाम का ब्लॉग बनाया और सो गया.
अब जब समय मिलता है तो लिखता हूँ.
सवांदो के ब्यापार में. में भी बिकता हूँ.
कभी कभी सवांद नगरी के राजाओं के लेख में टिपणी कर लेता हूँ.
नहीं आये समझ तो, दो चार आलोचना कर के, दिल खुश  कर लेता हूँ.